भूमि धंसाव का जायजा लेने उपायुक्त पैदल चलकर पहुंचे दुर्गम पंचायत कूट के सुरु गांव

--Advertisement--

भूमि धंसाव से हो रहे हालात का लिया जायजा, भूवैज्ञानिकों से करवाया जाएगा सर्वे 

शिमला 08 सितम्बर – नितिश पठानियां

उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज रामपुर उपमंडल के 15/20 क्षेत्र की दुर्गम पंचायत कूट के सुरु गांव का दौरा किया। उपायुक्त ने प्रभावित क्षेत्र तक आधा सफर पहले पिकअप में तय किया और उसके पश्चात लगभग 2 घंटे पैदल चलकर सुरु गांव पहुंचे।

उल्लेखनीय है कि सुरु गांव में भूमि धंसने की खबर सामने आई हैं जिन पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने आज उपमंडल दंडाधिकारी रामपुर निशांत तोमर और अन्य अधिकारियों के साथ क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। भूमि धंसने से कुछ मकानों और जमीन को भी क्षति पहुंची है।

उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को हुए नुकसान का मुआवजा जारी करने के निर्देश दिए और ग्राम पंचायत को पंचायत क्षेत्र के सभी रास्तों को दुरुस्त करने को कहा। इसके अतिरिक्त, उन्होंने क्षेत्र में बानी जल विद्युत परियोजना प्रबंधन को बाधित मार्ग को भी खोलने के निर्देश दिए ताकि लोगों को आने जाने की सुविधा हो सके।

उन्होंने परियोजना प्रबंधन को तकनीकी सुरक्षा भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि किसी भी प्रकार के नुकसान से बचा जा सके। आदित्य नेगी ने कहा कि क्षेत्र में हो रहे भूमि धंसाव की जांच के लिए भूवैज्ञानिकों से सर्वे करवाया जाएगा जिसके लिए आवश्यक कदम उठाये जायेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...