भीषण अग्निकांड में 6 गौशालाएं जलकर राख, 2 पशुओं की मौत

--Advertisement--

Image

सुंदरनगर, 20 फरवरी – डॉली चौहान

थुनाग उपमंडल में भीषण अग्निकांड में 6 गोशालाएं जलकर पूरी तरह से राख हो गई, जिसमें बंधे दो पशुओं की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार उपमंडल थुनाग के गांव संगलवाड़ा में देर रात अचानक आग लग गई। भीषण अग्निकांड में 6 गौशालाएं जलकर राख हो गई है।

इसी दौरान अग्निशमन विभाग व स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। मामले की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचकर अग्निकांड से हुए नुकसान का आकलन करने में जुट गया है।

वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जगदीश रेड्डी ने भीषण अग्निकांड की घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाए। उन्होंने आशंका जताई कि गौशालाएं घर से काफी दूर मौजूद थी और किसी शरारती तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया।

जगदीश रेड्डी ने पुलिस प्रशासन से भी मांग की है कि घटना में कड़ी जांच अमल में लाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...