भारोत्तोलन टीम के प्रशिक्षण हेतु छः दिवसीय कैम्प का शुभारंभ

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगू

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरसर में बीकानेर (राजस्थान) में होने जा रही राष्ट्रीय स्तरीय स्कूली बच्चों की भारोत्तोलन प्रतियोगिता के लिए जाने वाली हिमाचल की भारोत्तोलन टीम के प्रशिक्षण हेतु छः दिवसीय कैम्प का शुभारंभ हुआ जिसकी अध्यक्षता स्कूल के वरिष्ठ अध्यापक बलवंत सिंह ने की।

इस शिविर में राज्य भर से आए हुए स्कूली खेलों की भारोत्तोलन टीम के खिलाड़ी हरसर पहुंचे हुए हैं और प्रशिक्षण ले रहे हैं। बुधवार को खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया। प्रशिक्षण शिविर के समन्वयक एवं कोच शिवेन्द्र जंबाल एवं टीम मैनेजर भूषण बाला ने खिलाड़ियों को टिप्स दिए।

उन्होंने बताया कि जिस जोश और लगन से खिलाड़ी अपना प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें आशा है कि ये राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल के लिए सोना जीत कर आएंगे। पाठशाला में खिलाड़ियों के रहने और खाने पीने की उचित व्यवस्था की गई है। मुख्यातिथि बलवंत सिंह ने खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

शिविर के समन्वयक ने आए हुए विशेष अतिथि बलवंत सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा साथ आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर राकेश चौधरी, अनीश शर्मा, अजय धीमान, सुरेश कौंडल, कमल कुमार, बलवंत सिंह, जतिंदर मोहन इत्यादि अध्यापकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में भूकंप के झटकों से सहमे लोग, सुबह-सुबह कांपी धरती

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में आज यानी...

रन-वे से पहले एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों को घर, एयरपोर्ट का 3010 मीटर बनेगा रन-वे

कांगड़ा हवाई अड्डा विस्थापितों के पुनर्वास को प्राथमिकता। हिमखबर डेस्क  हिमाचल...