भारतीय वायुसेना में अग्निवीर बनने का मौका, 40 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा

--Advertisement--

Image

हिमखबर – डेस्क

इंडियन एयरफोर्स ने अग्निपथ योजना के अंतर्गत भारतीय वायुसेना में अग्निवीर वायु की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है। एएससी अंबाला, हिमाचल प्रदेश सहित पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अग्निवीरों की भर्ती करेगी।

विंग कमांडर आशीष दुबे ने बताया कि किन्नौर के अविवाहित युवक एवं युवतियां एएससी अंबाला के अंतर्गत 23 नवंबर शाम पांच बजे तक इंडियन एयरफोर्स की वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ये रहेगी शैक्षणिक योग्‍यता

भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता विज्ञान विषय में मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से 10वीं या जमा दो की परीक्षा में 50 प्रतिशत अंक चाहिए। इसके अलावा अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य हैं।

विज्ञान विषय में मान्यता प्राप्त बहुतकनीकी संस्थान से तीन साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा 50 प्रतिशत अंक तथा अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक के साथ मान्य होगा। इसी प्रकार दो साल का वोकेशनल कोर्स फिजिक्स और मैथमेटिक्स नान वोकेशनल विषयों के साथ अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है।

अंग्रेजी विषय में 50 प्रि‍तशत अंक की अन‍िवार्यता

विज्ञान विषय के अतिरिक्त अन्य विषयों के लिए मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से 10वीं या जमा दो सहित अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है या मान्यता प्राप्त संस्थान से दो साल के वोकेशनल कोर्स सहित अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक के साथ मान्य होगा। अभ्यर्थी को आनलाइन रजिस्ट्रेशन के दौरान 250 रुपये परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा।

आनलाइन होगी परीक्षा, मिलेगा 40000 वेतन

भर्ती आनलाइन परीक्षा के जरिए की जाएगी। जो युवक एवं युवतियां 27 जून 2002 से 27 दिसंबर 2005 के बीच पैदा हुए हैं, वे भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आनलाइन परीक्षा 18 जनवरी 2023 से की जाएगी।

अग्निवीर पद के लिए जिन अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा, उन्हें पहले वर्ष में 30 हजार, दूसरे में 33 हजार, तीसरे वर्ष में 36,500 जबकि चौथे वर्ष में 40 हजार रुपये मासिक दिया जाएगा।

भर्ती के लिए सामान्य चिकित्सा मानकों के अंतर्गत युवक की लंबाई न्यूनतम 152.5 सेंटीमीटर तथा युवती की 152 सेंटीमीटर और वजन उम्र के अनुपात में होनी चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...