भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला नूरपूर की बैठक सम्पन्न

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयंम

भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला नूरपूर की बैठक आज दीपावली पैलेस कुठेहड़ में सम्पन्न हुई। जिसमे भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने जिला के पदाधिकारियों के साथ चुनावों को लेकर सवांद किया।

बीएल संतोष ने कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति के जरूरी टिप्स देकर मनोबल को बढ़ाया और कहा कि प्रदेश व केंद्र की डबल इंजन सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर कार्यकर्ता घर घर प्रचार में जुट जाएं।

उन्होंने यह भी प्रेरणा दी कि विरोधी हर प्रकार का प्रोपेगेंडा छोड़ कर जनता को भाजपा के प्रति गुमराह करने की कोशिश करेंगे, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं को अपना मनोबल ऊंचा रख जनता को प्रोपेगेंडा से बचना है।

केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार द्वारा जनकल्याणकारी नीतियों व योजनाओं को जनता के घरद्वार लगातार जाकर उनके दिल और दिमाग मे बिठाने के लिए पूरी तरह समझाना है ताकि जनता विरोधियों के गुमराहपूर्ण प्रचार के झांसे न आने पाए।

उन्होंने कहा कि देश के कोने कोने तक हर वर्ग को सरकार द्वारा लाभ दिया गया है। अब सिर्फ उसका प्रचार कर लोगों को समझाना है कि मोदी और जयराम के नेतृत्व में ही विकास संभव है।

बीएलसंतोष ने बूथ न० 46 नढ़ोली 2 में बूथ कमेटी के साथ भी सवांद किया और बूथ पालक के घर खाना खाया इस मौके पर प्रदेश महामंत्री एवं कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी त्रिलोक कपूर,प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल परमार,

ये रहे मौजूद

प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं जिला नूरपूर प्रभारी राकेश शर्मा,विधायक ज्वाली अर्जुन सिंह, विधायक इंदौरा रीता धीमान,जिला सह प्रभारी वरिंद्र चौधरी,जिलाध्यक्ष रमेश राणा,जिला के पदाधिकारि,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ,मण्डलों के अध्यक्ष महामंत्री,जिला के मोर्चो के अध्यक्ष एवं जिला से सबन्धित प्रदेश मोर्चो के पदाधिकारि बैठक में उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...