भारतीय जनता पार्टी के लोग अपने आप को ठगा महसूस कर रहे – आकाश शर्मा
मंडी – अजय सूर्या
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वह मंडी संसदीय क्षेत्र के मुख्य प्रवक्ता आकाश शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि आज नगर निगम के चुनाव होने के उपरांत भारतीय जनता पार्टी की स्थिति विस्फोटक हो गई है।
उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के लोग अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं ।और वह लोग जिन्होंने निरंतर पार्टी को खड़ा होकर समर्पित होकर जिंदा रखने का प्रयास और प्रयत्न किया आज वह रुष्ट है।
उन्होंने कहा कि शुरूआती रुझान से ही भारतीय जनता पार्टी के स्तंभ धराशाही हो गए वह एक बहस छिड़ गई की असली भारतीय जनता पार्टी कौन सी है कई पार्षद बैक फुट पर आ गये ।और नगर निगम के समारोह से नदारद रहे ।
उन्होंने कहा दिए गए लंच में भी पार्टिसिपेट नहीं किया आज के इस प्रकरण से भारतीय जनता पार्टी जो अपने आप को एक अनुशासित बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित करती है ।
उसकी असलियत जनता के सामने पूरी तरह से आ गई और पता चला कि केवल मात्र सत्ता को प्राप्त करने सत्ता को हथियाना के लिए वह किसी भी स्तर पर जा सकती है।
उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए नवनियुक्त में वीरेंद्र भट को भी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि वह एक कांग्रेसी विचारधारा से संबंधित व्यक्तित्व रहे हैं।
वह परिस्थितियों के चलते वह भारतीय जनता पार्टी में गए और आज जब वह मेयर बने हैं तो हम उनका स्वागत करते हैं। और आशा और अपेक्षा करते हैं की छोटी काशी मंडी की दशा दिशा बदलने में उनका बहुत ज्यादा योगदान रहेगा।
उनकी सोच केवल मात्र सेकुलर सोच रही है। और वह सभी लोगों को साथ लेकर कार्य करेंगे लेकिन दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी में बगावत की स्थिति पैदा हो गई है और उनके कार्यकर्ता वह नेता अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
मंडी में यह स्थिति पैदा हो गई है के भारतीय जनता पार्टी विघटन की स्थिति में खड़ी हो चुकी है जिसका फायदा भविष्य कांग्रेस को मिलेगा।
उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि हाथी के दांत खाने की और और दिखाने के और हैं ।और वह आशा करते हैं की नगर निगम बनाते वक्त जिस प्रकार मंडी के लोगों को ठगा गया इस प्रकार की घटना द्वारा नहीं होगी वह मंडी एक अच्छा वह साफ सफाई वाला शहर बनकर उभरेगा।
आकाश शर्मा ने कहा कि पिछले कल तक भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा की गई नोटिफिकेशन का विरोध कर रहा था लेकिन आज नगर निगम के प्रत्येक दरवाजे पर उनके विधायक खड़े होकर इस की गई नोटिफिकेशन के सहारे ही अपना रास्ता तलाश रहे थे।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग दोहरे मापदंड अपनाते हैं जो जनता देख रही है आज मंडी में पूर्ण बहुमत होने के बावजूद भी भारतीय जनता पार्टी के तीनों विधायकों को क्या जरूरत आन पड़ी कि उन्हें नगर निगम के ऑफिस में आना पड़ा।
वह पार्षदों को इकट्ठा करना पड़ा वह गाड़ी में ले जाकर एक स्थल पर ले जाना पड़ा यदि यह नोटिफिकेशन उनके लिए ठीक नहीं थी तो क्या आज वह नगर निगम मंडी में मेयर और डिप्टी पर बना पाए क्योंकि भारतीय जनता पार्टी पहले ही दो फाड़ हो चुकी थी और यदि विधायक नहीं पार्टिसिपेट करते तो स्थिति में कुछ और होती।

