
भाम्बला- नरेश कुमार
उपमंडल सरकाघाट की बल्द्वाडा तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत भाम्बला और खुडला में 75वें स्वतंत्रता दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया गया ! 75वें स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर क्षेत्र के लोगों ने भी बढ़- चढ़ कर भाग लिया !
काबिले गौर है की हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री को खालिस्तानियों द्धारा स्वतंत्रता दिवस के दिन तिरंगा झंडा न फहराने की धमकी दी थी ! इस धमकी का क्षेत्र के लोगों ने खालिस्तानियों को मुह तोड़ जबाव देते हुए हर घर में तिरंगा झंडा फहराया ! भारत माता की जय और बन्दे मातरम के नारों से क्षेत्र का कोना कोना गूंज उठा !
ग्राम पंचायत भाम्बला और खुडला में 75वें स्वतंत्रता दिवस की इस पावन अवसर पर लोग काफी संख्या में पहुंचे थे ! छोटे छोटे बच्चे भी हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारतमाता के नारे लगाते हुए दिखे !
ग्राम पंचायत भाम्बला और खुडला के समस्त प्रतिनिधि , स्थानीय लोगो और छोटे छोटे बच्चों ने पंचायत प्रांगण में रास्ट्रीय धवज फहराया और सलामी दी ! सभी ने राष्ट्रीय गान गाकर कार्यक्रम का समापन किया !
