भाजपा हिमाचल प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से, नेताओं की बढ़ी धुकधुकी

--Advertisement--

Image

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुधवार से राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में शुरू होगी। तीन दिन चलने वाली इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह प्रदेश के सभी प्रमुख भाजपा नेताओं की क्लास लेंगे।

शिमला- जसपाल ठाकुर

हाल ही में मंडी लोकसभा सीट के अलावा अर्की, फतेहपुर और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीटों के उपचुनाव में भाजपा की करारी हार पर बुधवार से शिमला में मंथन शुरू होगा। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश भाजपा के नेताओं से जवाब तलब किया है। बैठक में मंत्रणा के बाद इस संबंध में रिपोर्ट तैयार की जाएगी। बैठक के बाद जो रिपोर्ट भाजपा हाईकमान को दी जाएगी, उसी पर विचार कर केंद्रीय नेतृत्व अगली करवाई करेगा।

माना जा रहा है कि सरकार और संगठन के स्तर पर बड़े बदलाव हो सकते हैं। दोनों स्तर पर कई चेहरों को बदला जा सकता है। कुछ मंत्रियों की कुर्सियां भी संकट में मानी जा रही हैं। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुधवार से राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में शुरू होगी। तीन दिन चलने वाली इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह प्रदेश के सभी प्रमुख भाजपा नेताओं की क्लास लेंगे।

इस बैठक में प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना और सह प्रभारी संजय टंडन भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल भी उपस्थित रहेंगे। भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा और अन्य भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद होंगे। बैठक में पूर्व सीएम शांता कुमार को भी बुलाया गया था पर वह शामिल नहीं हो पाएंगे।

तीन दिन चलेगी बैठक

बुधवार को कोर ग्रुप की प्रमुख बैठक भी होगी जबकि वीरवार और शुक्रवार को इसकी विस्तारित बैठक होगी। पहले दिन यानी बुधवार को हार पर समीक्षा होगी, वीरवार और शुक्रवार को प्रदेश भाजपा अगले चुनावी वर्ष को लेकर रणनीति तैयार करेगी। शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई है।

इसमें सरकार और संगठन की अगली कार्य योजना के बारे में विस्तार से चर्चा होगी। 27 नवंबर को कर्मचारियों की संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक है। इस बैठक में क्या फैसले लिए जाने हैं, इस संबंध में भी भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री चर्चा करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नादौन में मिनी रोजगार मेला 17 को

हिमखबर डेस्क  उप रोजगार कार्यालय नादौन में 17 मार्च को...

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च...

शाहपुर में वन विभाग को नई सौगात: 112 साल बाद बना आधुनिक रेंज ऑफिस

राजीव गांधी वन संवर्धन योजना से मिलेंगे स्वरोजगार के...

रेडक्रॉस मेले में बेबी शो, फ्लावर शो और डाॅग शो बनेंगे मुख्य आकर्षण

7 अप्रैल को धर्मशाला में आयोजित होगा रेडक्रॉस मेला:...