भाजपा सरकार को चुनाव हारने के बाद आई अक्ल: कुलदीप राठौर

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट- हमीरपुर 

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने हमीरपुर दौरे के दौरान हाल ही में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा की गई घोषणाओं पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि चुनाव हारने के बाद प्रदेश भाजपा सरकार को अक्ल आई है। राठौर ने सर्किट हाऊस हमीरपुर में मीडिया कर्मियों से रू-ब-रू होते हुए कहा कि हाल ही में चुनाव हारने के बाद प्रदेश सरकार को अक्ल तो आई है लेकिन चुनावी वर्ष में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अब क्या कर पाएंगे।

मुख्यमंत्री की तरफ से जो भी घोषणाएं की गई हैं वे कर्मचारियों को खुश करने के लिए की गई हैं। पिछले 4 वर्ष में सरकार कुछ नहीं कर पाई है। सरकार कर्जे में चल रही है, ऐसे में इन घोषणाओं को मुख्यमंत्री कैसे पूरा करेंगे पहले वह यह जरूर बताएं।

उन्होंने कहा कि सरकार से नाराज चल रहे वर्ग को खुश करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन जमीनीस्तर पर इन घोषणाओं को सरकार नहीं उतार पाएगी। चुनावी साल में लोगों को भ्रमित करने के लिए ये घोषणाएं की जा रही हैं।

क्षेत्रवाद को बढ़ावा देती आई है भाजपा

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की धर्मपुर क्षेत्र को संसदीय क्षेत्र मंडी में शामिल करने की दलील पर उन्होंने कहा कि भाजपा पहले से ही क्षेत्रवाद को बढ़ावा देती आई है। ऊपरी हिमाचल और निचले हिमाचल को लेकर भाजपा पूर्व में भी राजनीति करती रही है। यह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का चुनावी स्टंट है, इससे ज्यादा वह इस पर कुछ नहीं बोल सकते हैं।

सांसद प्रतिभा सिंह के दिल्ली दौरे और उनके साथ प्रदेश के कई कांग्रेसी नेताओं की दिल्ली में हाजिरी पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुट है। सांसद प्रतिभा सिंह ने घर पर भी प्रीतिभोज रखा था, जिसमें प्रदेश के सभी कांग्रेसी नेता भी शामिल हुए थे। पदयात्रा के कार्यक्रमों के चलते वह उनकी शपथ ग्रहण समारोह में नहीं जा पाए हैं लेकिन प्रदेश के कई कांग्रेसी नेताओं ने इसमें भी शिरकत की है। कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी की बात महज दुष्प्रचार है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...