भाजपा नेता लापता , शहर में लगे गुमशुदगी के पोस्टर, जानिए कौन है यह नेता

--Advertisement--

Image

जिला मंडी के ममेल से लेकर करसोग बस अड्डा तक भाजपा नेता एवं ममेल जिला परिषद वार्ड के सदस्य बिहारी लाल शर्मा के लापता होने के पोस्टर जगह जगह चिपका दिए गए हैं

मंडी – डॉली चौहान

जिला मंडी के ममेल से लेकर करसोग बस अड्डा तक भाजपा नेता एवं ममेल जिला परिषद वार्ड के सदस्य बिहारी लाल शर्मा के लापता होने के पोस्टर जगह जगह चिपका दिए गए हैं।

रात के अंधेरे में उनकी फोटो लगे यह पोस्टर बाजार में लगाए गए हैं। सुबह पोस्टर चिपकाने की सूचना बाजार में खबर आग की तरह फैल गई।

इस बारे जब बिहारी लाल शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा वह करसोग में ही है और जिस किसी ने भी इस तरह की है उसके खिलाफ थाना करसोग शिकायत दर्ज की जाएगी।

पोस्टर को लेकर बुधवार को करसोग में काफी चर्चा रही यानी कि यह नेताओं के सीधा संदेश देने की थी कि यदि जनता को चुनाव जीतने के बाद भूल जाओगे तो जनता चुप नही बैठेगी। पोस्टर में जिला परिषद का फोटो भी लगाया गया है।

बताते चलें कि बिहारी लाल शर्मा जिला परिषद ही नहीं बल्कि प्रदेश की राजनीति में भी अहम नाम रखते है वह प्रदेश भाजपा में सचिव है। डीएसपी करसोग गीतांजली ठाकुर ने बताया कि शिकायत मिली है। छानबीन की जा रही है कि इस तरह के पोस्टर किसके द्वारा लगाए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...