भाजपा की महिला नेत्रियां गुड़िया मामले का कर रही राजनीतीकरण : विक्रम आदित्य

--Advertisement--

Image

असल मुद्दों से लोगो का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही नेत्रियां 

शिमला – जसपाल ठाकुर

गुड़िया मामले पर कांग्रेस अध्यक्षा के बयान राजनीति लगातार गरमा रही शिमला ग्रामीण विधायक विक्रम आदित्य सिंह ने भाजपा महिला मोर्चा पर मामले का राजनीतिकरण के आरोप लगाए है, पिछले दिनों से ही भाजपा महिला मोर्चा पुरे प्रदेश मे इस मामले पर सड़को पर है और प्रतिभा सिंह से माफ़ी की मांग कर रही है।

हालांकि प्रतिभा सिंह का ये कहना है उनका बयान जोड़ तोड़ कर पेश किया गया है। हाल ही में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा रश्मिधर सूद गुड़िया के अभिभावकों से मिलने तक पहुंच गयी।

शिमला ग्रामीण विधायक ने भाजपा महिला मोर्चा पर निशाना साधते हुए कहा ये तब कहा सोयी थी जब एक इनके नेता एक महिला को रात को अपने पास बुलाते है, और जब जोगिंदरनगर में जब एक महिला की हत्या कर दी जाती है साढ़े चार साल ये नेत्रियां कुम्भकरण की नींद सोयी रही इलेक्शन नजदीक देख इस बयान पर राजनीति कर रही है।

जबकि उस वक़्त के तत्कालीन मुख्यमंत्री विरभद्र सिंह ने तुरंत जांच को सीबीआई को सौंपा था, ये नेत्रियां मात्र असली मुद्दों से लोगो का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। इससे प्रदेश के असली मुद्दे दबने वाले नहीं है |

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...