
कोटला, स्वयम
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को कोटला बाजार में प्रवासी मजदूर परिवारों एवं अन्य जरूरतमंद परिवार के लोगों को राशन सामग्री, मास्क और फल बांटे ।
इस अवसर पर प्रदेश भाजपाओबीसी उपाध्यक्ष योगराज मेहरा, जवाली मंडल अध्यक्ष उत्तम धीमान , भाजपा जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष कमलेश शर्मा, ग्रामीण केंद्र संयोजक कोटला योगेश शर्मा आदि ने सहयोग किया। वही समाजसेवक योगराज मेहरा अपनी टीम के साथ कोटला व आसपास के गांव में घर – घर जाकर लोगों कोरोना महामारी के बारे में जागरूक कर रहे हैं। और जिन परिवारों मे कोरोना मरीज हैं उनको फल और राशन सामग्री पहुंचा रहे हैं।
कोटला में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ये बहुत ही अच्छा और सराहनीय कार्य किया गया। शुरू से ही समाज सेवा और गरीबों की मदद करना भाजपा पार्टी का उद्देश्य रहा है। धन्य हैं ऐसे कार्यकर्ता, जो ऐसी सोच और ऐसे सामाजिक कार्य करके इंसानियत का फर्ज निभा रहे हैं। इस समय सभी भाजपा कार्यकर्ता, तन मन धन से इस कोरोनाकाल में अपना पूरा सहयोग ओर समय दे रहे हैं। कोरोना की इस महामारी के समय सेवा और सहयोग देने बाले हर उस इंसान को देश हमेशा याद रखेगा ।
