भाई ने भाई के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

--Advertisement--

Image

मंडी – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में हर रोज अपराध घटित हो रहे है, जिसमे कुछ मामलों में पुलिस कार्रवाई कर रही है और कई मामलों को बिना भी कार्रवाई गोल मोल कर रही है। ऐसा ही मामला मंडी जिले के धनोटू के गांव डडोह में सामने आया।

7 मार्च को शाम के करीब 7 बजे ज़ब सुभाष व उसकी पत्नी अपने घर में खाना बना रहे थे और वहाँ पर उनके घर पर काम करने आये मिस्त्री भी बैठे थे, तभी उन्हें बाहर कुछ आवाज सुनाई दी। वो सभी बाहर आये और उन्होंने देखा कि सुभाष का बड़ा भाई सुभाष कुमार के परिवार को गालिया दे रहा था और सुभाष कुमार की गाड़ियों की भी तोड़ फोड़ कर रहा था। उसने कार का फ्रंट शीशा भी पत्थरों से तोड़ दिया था और स्कूटी को भी नाली में फेंक दिया।

सुभाष कुमार ने ज़ब अपने भाई को गालिया देने पर व तोड़ फोड़ रोकने को कहा तो उसके भाई शेषराम ने फिर सुभाष कुमार के साथ मारपीट की। जिससे सुभाष कुमार को काफ़ी अंदरूनी चोटे आई।

इस बीच ज़ब सुभाष की पत्नी एजा देवी ने अपने पति का बचाव करना चाहा तो इतने में शेष राम की पत्नी रीना देवी ने एजा देवी को बालो से खिंचा माहौल को पूरी तरह बिगड़ता देख वहाँ पर खड़े लोगो ने सभी को अलग अलग कर दिया।

ये बात मिडिया को बताते हुए एजा देवी ने कहा कि उसके बाद हम पुलिस थाना धनोटू चले गए और थाने में शिकायत पत्र दिया और उसके बाद सुभाष कुमार का मेडिकल हुआ और पुलिस ने अपनी छानबीन शुरू कर दी।

क्या रही पुलिस की कार्यवाही

धनोटू पुलिस ने धारा 154 दंड प्रक्रिया के तहत 341,323,504,427,506,34 IPC के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एजा देवी ने अपनी बात को जारी रखते हुए ये कहा है कि उन्हें शेष राम व उसके परिवार से जान का खतरा है वो कहीं भी सुभाष कुमार के परिवार के साथ मारपीट या अन्य किसी के जरिये उन्हें नुकसान पहुंचा सकते है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में भूकंप के झटकों से सहमे लोग, सुबह-सुबह कांपी धरती

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में आज यानी...

रन-वे से पहले एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों को घर, एयरपोर्ट का 3010 मीटर बनेगा रन-वे

कांगड़ा हवाई अड्डा विस्थापितों के पुनर्वास को प्राथमिकता। हिमखबर डेस्क  हिमाचल...