भलाड चनियाला मार्ग हुआ चकाचक, स्थानीय लोगों ने किया विधायक अर्जुन ठाकुर का धन्यवाद

--Advertisement--

Image

भलाड – शिबू ठाकुर

उपमंडल ज्वाली के अधीन ग्राम पंचायत भलाड चनियाला सड़क को पक्का होने से लोगों को राहत की सांस मिली है।

स्थानीय ग्रामीणों गुरनाम सिंह, महिन्द्र सिंह, केवल सिंह, सुरेश कुमारी, जगदीश सिंह, दानों देवी, अंजना देवी, रानी देवी, मंजू देवी, प्रेम लता, चंदू राम, प्रधान मंगल सिंह आदि ने कहा की बारिश के मौसम में सड़क की हालत इतनी खस्ताहाल हो जाती थी कि सड़क पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता था।

सड़क पक्की न होने के कारण इस सड़क का पूरा लाभ लोगों को नहीं मिल पाता था। इस समस्या के समाधान की मांग लोगों ने विधायक अर्जुन ठाकुर के समक्ष रखी और लोगों की इस मांग को विधायक ने पूरा कर दिया।

लोगों ने कहा कि जो जो विधायक से मांगा है, विधायक ने हमें दिया है और विधायक अर्जुन ठाकुर ने इस सड़क को भलाड़ से चनियाला तक पक्का करवा दिया। जिससे इलाके के लोगों को काफी सुविधा मिली है। लोगों ने इसके लिए ज्वाली के विधायक अर्जुन ठाकुर व प्रदेश सरकार का आभार जताया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री मोदी आज सभी मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात, मिडल ईस्ट के बिगड़े हालात पर होगी चर्चा

 हिमखबर डेस्क  प्र्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को देश के सभी...

फिर चर्चा में सिरमौर की अनोखी शादी || दो भाइयों की पत्नी बनने वाली है मां, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में अनोखी शादी...

दर्दनाक हादसा || तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पत्रकार विनोद कुमार की मौत

हिमखबर डेस्क  ऊना-भोटा मुख्य सड़क पर लठियानी के समीप एक...

8000 दीपों से जगमगाया मां बाला सुंदरी धाम, रामनवमी पर भव्य आरती से गूंजा वातावरण

हिमखबर डेस्क  रामनवमी के पावन पर्व पर उत्तर भारत के...