भलाड़ दंगल में प्रवीण कुहाली को चित करके भूपेन्द्र अजनाला ने दंगल किया अपने नाम 

--Advertisement--

ज्वाली – शिबू ठाकुर 

उपमंडल जवाली के तहत जय पीर बाबा भलाड़ दंगल का आयोजन हुआ। जिसमें कृषि मंत्री चौधरी चन्द्र कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

मुख्यातिथि व वशिष्ठ अतिथियों का मेला कमेटी ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया तथा उन्हें पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

वहीं मुख्यातिथि ने मेला कमेटी को मेले के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।

वहीं वशिष्ठ अतिथियों में स्वर्गीय आर के महाजन परिवार द्वारा 21हजार रुपये, टिंकू महाजन राजा का तालाब छिंज मेला कमेटी ने 51 सौ रूपए लुधियाड़ पंचायत के पूर्व प्रधान सेवा सिंह ने 78 सौ रुपये,भोलू प्रधान बेड़ी कडरेड़ी ने 11 हजार रुपये की राशि मेला कमेटी को सफल आयोजन के लिए दी।

वहीं हिमाचल सहित बाहरी राज्यों पंजाब हरियाणा सोनीपत दिल्ली ईरान सहित जम्मू से आए पहलवानों ने अखाड़े में अपनी कुश्ती के माध्यम से दमखम दिखाया।

वहीं मुख्यतिथि ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति और पहचान है ऐसे आयोजन हर बार होने चाहिए। वहीं दंगल में तीन कुश्तियां आकर्षण का केंद्र रही।

जिसमें पहली भूपेन्द्र अजनाला और प्रवीण कुहाली के बीच हुई जिसमें भूपेन्द्र अजनाला विजय हुए। दूसरी कुश्ती विणीया जम्मू और विशाल पुडू दिल्ली में हुई दोनों पहलवानों ने एक दूसरे को पटखनी देने में लगे रहे लेकिन अंत में विणीया पहलवान विजय रहे।

तीसरी कुश्ती सोनू हिमाचल केसरी और तालव बाबा फ्राई के बीच हुई तथा दोनों पहलवानों ने जबरदस्त जौहर दिखाए लेकिन अंत में बाबा फ्राई विजय रहे।

वहीं मेला कमेटी द्वारा विजेता पहलवानों को नकद राशि देकर पुरस्कृत किया गया।

वहीं मौके पर समस्त भलाड़ दंगल कमेटी के साथ साथ आजाद युवक मंडल की समस्त टीम मौजूद रहीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...