ज्वाली – शिवू ठाकुर
जलशक्ति विभाग उपमंडल कोटला के मसतगढ़ के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण भलाड़ टैंक का पानी बरसात के मौसम में व्यर्थ वह रहा है। दूसरी ओर वहीं उक्त टैंक से लाभान्वित होने वाला गांव भलाड़ वार्ड नंबर 2 के लोग पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे है।
वही बुद्धिजीवियों ने कहा की भलाड़ गांव को दो पेयजल स्कीमों से पानी की सप्लाई होती है लेकिन पिछले कई दिनों से लोगों को किसी भी पेयजल स्कीम से पानी नहीं मिल रहा है जिस कारण टैंकर के माध्यम से लोग अपनी प्यास बुझाने को मजबूर हैं।
जब सुबह लोग अपने घरों से काम के लिए निकले तो उन्होंने भलाड़ पानी के टैंक के पास से गुजरे तो पानी टैंक से ओवरफ्लो होता हुआ व्यर्थ बह रहा था। उन्होंने सरकार व विभाग से अपील की है कि लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए ताकि लोगों को समय पर पानी मिल पाए।

