भर्ती के लिए नहीं थे जूते, अब राष्ट्रपति पदक से सम्मानित हुए कमांडेंट तोताराम शर्मा

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र के होमगार्ड कमांडेंट तोताराम शर्मा को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है।

टिटियाना गांव के तोताराम शर्मा को उनकी ईमानदारी कर्तव्यनिष्ठा और कार्य के प्रति सम्पूर्ण समर्पण के लिए राष्ट्रपति के “गृहरक्षक व नागरिक सुरक्षा” पदक से सम्मानित किया गया।

उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में ख़ुशी की लहर है। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शुक्रवार को राजभवन में आयोजित ‘अलंकरण समारोह’ में पुलिस, गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा और जीवन रक्षक पदकों के 76 विजेताओं को सम्मानित किया।

संघर्षों से भरा जीवन

तोताराम शर्मा का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। गरीबी में बचपन बिताने के बाद, उन्होंने 10वीं तक पढ़ाई की और फिर 1995 में होमगार्ड के साधारण जवान के रूप में सेवा में भर्ती हुए। उनके रास्ते में कई कठिनाइयां आईं, जिनमें से एक था भर्ती के दौरान जूते और दौड़ लगाने के लिए पैसे न होना।

तोता राम जब भर्ती दे रहे थे तो उनके पास पांव में जुते तक नहीं थे, लेकिन उन्होंने इन सभी मुश्किलों का सामना किया और लगातार आगे बढ़ते रहे। नागपुर से कोर्स करके CO का टेस्ट पास किया, जिसके बाद वे नियमित रूप से होमगार्ड सेवा में शामिल हुए।

उन्होंने अपनी सेवाएं किन्नौर,जुन्गा और सोलन में दी। 2021-22 में कमांडेंट के पद पर प्रमोशन हु । वर्तमान में वह सिरमौर के नाहन में होमगार्ड के कमांडेंट के रूप में काम कर रहे हैं।

तोताराम शर्मा ने बताया कि उनकी सफलता में उनकी मां का अहम योगदान है, जिन्होंने हमेशा उनका मार्गदर्शन किया और प्रेरित किया।

उनका जीवन एक प्रेरणा है, जो यह सिद्ध करता है कि कठिनाइयाँ अगर मजबूत इरादों से लड़ी जाएं तो कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...