
चम्बा- भूषण गूरुंग
आज दिनाक 25/11/2021 को राजकीय उच्च विद्यालय भराड़ी में नव निर्मित भवन का उदघाटन समारोह माननीय विधायक व मुख्य सचेतक हिमाचल सरकार के कर कमलों द्वारा विधिवत तरीके से संपूर्ण किया गया।
उदघाटन समारोह में मुख्याध्यापक उच्च विद्यालय भराड़ी , जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता,विद्युत विभाग के अनुविभागीय अधिकारी, लोक निर्माण विभाग की ओर से अनुविभागीय अधिकारी, ग्राम पंचायत गड़ाना के प्रधान,उपप्रधान,स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व बन विभाग के अधिकारी भी शामिल हुए।
