भरमौर के पनसेई व खणी में किसानों को सेब रोग प्रबंधन की दी जानकारी

--Advertisement--

कृषि विज्ञान केंद्र चम्बा का 7 दिवसीय फसल रोग जागरूकता अभियान शुरू

चम्बा, 10 फरवरी – भूषण गुरुंग
कृषि विज्ञान केंद्र (के.वी.के.) चम्बा द्वारा जिले में फसलों को रोगों से बचाने एवं किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से अल्टरनेरिया एवं मार्मोनिना लीफ ब्लॉच रोगों पर जिला स्तरीय 7 दिवसीय जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। इसी कड़ी में कृषि विज्ञान केंद्र चम्बा द्वारा बागवानी विभाग, चम्बा के सहयोग से ब्लॉक भरमौर के ग्राम पनसेई एवं खणी में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. सुशील धीमान ने सेब की फसल में होने वाले अल्टरनेरिया एवं मार्मोनिना लीफ ब्लॉच रोगों के लक्षण, कारण तथा इनके प्रभावी प्रबंधन के लिए अपनाए जाने वाले निवारक उपायों की विस्तृत जानकारी किसानों को प्रदान की। उन्होंने फसल क्षति को कम करने के लिए समय पर निवारक उपाय अपनाने तथा डॉ. वाई.एस. परमार यूनिवर्सिटी ऑफ हॉर्टिकल्चर एंड फॉरेस्ट्री, नौणी द्वारा अनुशंसित छिड़काव कार्यक्रम का कड़ाई से पालन करने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने किसानों को फसल उत्पादकता बढ़ाने एवं सतत कृषि को प्रोत्साहित करने के लिए मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन के महत्व के बारे में भी अवगत कराया। साथ ही किसानों को फसल प्रबंधन से संबंधित तकनीकी मार्गदर्शन एवं नवीन अनुशंसाओं के लिए कृषि विज्ञान केंद्र चम्बा से नियमित संपर्क बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...