भतीजे की दुकान में हुई चाेरी…चाचा ने कर दिया बड़ा ऐलान, चाेराें का सुराग देने वाले काे मिलेगा 50,000 नकद ईनाम

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा जिला के उपमंडल सलूणी की ग्राम पंचायत लनोट के बगेल गांव में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहां स्थित एक डीजे सिस्टम की दुकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए करीब 7 लाख रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया है।

पीड़ित राजेश कुमार ने बताया कि चोरों ने दुकान के शटर के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लाखों की कीमत के कीमती उपकरण व डीजे सिस्टम चोरी कर लिए। इस घटना से पीड़ित को भारी आर्थिक नुक्सान हुआ है। राजेश कुमार ने मामले की शिकायत पुलिस थाना किहार में दर्ज करवा दी है, जिसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

इस घटना से क्षेत्र के लोगों में भारी रोष है। प्रभावित राजेश कुमार के सगे चाचा चतर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर जनता से सहयोग की अपील की है। उन्होंने घोषणा की है कि जो भी व्यक्ति इन चोरों को पकड़वाने में मदद करेगा या उनके बारे में सटीक जानकारी देगा, उसे 50,000 रुपए का नकद ईनाम दिया जाएगा।

चतर सिंह का कहना है कि चोरों का पकड़ा जाना बेहद जरूरी है। यदि ये शातिर पुलिस की गिरफ्त से बाहर रहे, तो उनके हौसले और बढ़ेंगे और वे क्षेत्र में अन्य बड़ी वारदातों को अंजाम दे सकते हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों और व्यापारियों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या उन्हें दें।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

थुनाग में 12 फरवरी और गोहर में 13 फरवरी को होगी पशु मित्र भर्ती की शारीरिक परीक्षा

मंडी, 7 फरवरी - हिमखबर डेस्क उपमंडल थुनाग और गोहर...

एक बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान, भारत ने दी सख्त चेतावनी

हिमखबर डेस्क केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने शनिवार...

आईटीआई धर्मशाला में कैंपस साक्षात्कार 10 फरवरी को

धर्मशाला, 07 फरवरी - हिमखबर डेस्क आईटीआई धर्मशाला के प्रधानाचार्य...