भगवान इंद्रुनाग के दर पहुंची एचपीसीए, मांगा यह आशीर्वाद

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जस्वाल

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में भारत बनाम श्रीलंका टी-20 मैच 25 और 26 फरवरी को होने वाले मैच के सफल आयोजन के लिए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने शनिवार को खनियारा स्थित भगवान इंद्रू नाग की शरण में पहुंची है।

यहां एचपीसीए निदेशक संजय शर्मा व उपाध्यक्ष आरपी सिंह व मोहित सूद के नेतृत्व में एचपीसीए के पदाधिकारी इंद्रुनाग मंदिर पहुंचे हैं। यहां मंदिर के पुजारी पंडित विपिन शर्मा ने विधिवत पूजा अर्चना एवं हवन करवाया। इसके अलावा अभी गुरखेल होगा और भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। भगवान इंद्रुनाग को बारिश का देवता भी कहा जाता है। इसलिए स्टेडियम में आयोजन से पूर्व एचपीसीए को भगवान इंद्रुनाग का आशीर्वाद लेना ही पड़ता है।

धर्मशाला में आयोजनों से पहले भगवान श्री इंद्रू नाग देवता की पूजा अर्चना होती है। गुर के खेलपात्र से मौसम की भविष्यवाणी होती है और पता चलता है कि आयोजन के दिन मौसम के क्या तेवर रहेंगे। मन्नत मांगने व प्रार्थना से श्री इंद्रूनाग देवता भक्तों की मन्नत मानते हैं और उनके आयोजन में खलल नहीं डालने देते।

यहां मौसम को लेकर विशेषज्ञ भी फेल है। विभिन्न साइटों व गूगल में बेशक जोरदार बारिश बताई हो, लेकिन नाग देवता ने आदेश आयोजकों को आयोजन के सफल होने का दिया हो तो मौसम पूरी तरह से साफ रहता है। ऐसे कई उदाहरण है जो यहां के लोगों के साथ हो चुके हैं। यही नहीं हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन धर्मशाला में बडे मैचों के आयोजन में देव का कमाल देख चुके हैं।

वहीं दूसरी ओर टी-20 मैच के आयोजन के दौरान बीसीसीआइ कोषाध्यक्ष अरूण धूमल धर्मशाला में होंगे। वहीं एचपीसीए के पूर्व अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का इन मैचों के दौरान धर्मशाला में आने का संशय बना हुआ है। उत्तर प्रदेश में चुनाव के चलते उनके आने पर संशय बना हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...