भगवंत मान की हरकतें देश को शर्मिंदा करने वालीः सौरव

--Advertisement--

Image

भगवंत मान को विमान से उतारने पर कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को घेरा

शिमला – नितिश पठानियां

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जर्मनी में विमान से उतारने को लेकर कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है। हिमाचल कंग्रेस पार्टी के प्रवक्ता सौरव चौहान ने कहा है कि भगवंत मान की हरकतें देश को शर्मिंदा करने वाली है। देश के एक  राज्य के सीएम को विमान से उतर देने से देश के लोग शर्मिंदा महसूस कर रहे है।

सौरव चौहान ने कहा है कि आम आदमी पार्टी सिद्धातों वाली पार्टी होने का दावा करती है, मगर इसके मुख्यमंत्री की हरकतें इनकी कथनी और करनी में अंतर को दर्शाती है। भगवंत मान नशे की हालात में थे, जिसके चलते एयरलाइंस के कर्मचारी उनको विमान से उतारने को को मजबूर हो गए।

यह पहला मामला नहीं है जब भगवंत मान को नशे की हालात में इस तरह सार्वजिनक तौर पर पकड़ा गया है। भगवंत मान जब सांसद थे तब भी वे नशे की हालात में संसद पहुंचते थे। सौरव चौहान ने आप पर हमला बोलते हुए कहा कि यह वही पार्टी है जो हिमाचल के लोगों का सियासी नेतृत्व करने का सपना देख रही है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल के लोग भोले जरूर है, लेकिन वे ऐसी पार्टी को भलीभांति जानते हैं जिनके नेता सार्वजिनक जीवन में भी सदाचार का पालन नहीं कर रहे। ऐसी पार्टी हिमाचल के लोगों के हित्तों को क्या देखेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में भी आम आदमी पार्टी के नेताओं की हरकतें आए दिन सामने आ रही हैं।

कभी इसके नेता डाक्टरों से बदतमीजी कर रहे हैं तो कभी आम लोगों से मारपीट कर रहे हैं। पंजाब में कानून व्यवस्था भी लगातार खराब हो रही है। ऐसे नेतृत्व में पंजाब के लोग अब अपने आपको असुरक्षित समझने लगे हैं।

सौरव चौहान ने कहा कि हिमाचल की जनता आप के धोखे में आने वाली नही है।  हिमाचल की जनता जानती है कि आम आदमी पार्टी धोखेबाज है। लोगों को गुमराह करने वाली इस पार्टी से इसके नेता और कार्यकर्ता भी हिमाचल में अब किनारा करने लगे हैं।

उन्होंने कहा कि हिमाचल में आम आदमी पार्टी को खाली हाथ लौटना पड़ेगा क्योंकि जनता ने कांग्रेस को सता में लाने की ठान ली है। प्रदेश के कर्मचारियों, बागवानों-किसानों सहित समाज के सभी वर्गों को कांग्रेस से उम्मीदे हैं और कांग्रेस इन पर खरा उतरेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...