बड़ी खबर:बाबा के ढाबा के मालिक ने की आत्महत्या की कोशिश

--Advertisement--

Image

व्यूरो,रिपोर्ट

बाबा का ढाबा कुछ महीनों पहले एक वायरल वीडियो के जरिए चर्चा में आया था। उन्हें चलाने वाले बजुर्ग कांता प्रसाद और उनकी पत्नी बादामा देवी आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं।

वहीं इस बीच खबर सामने आई है कि कांता प्रसाद ने आर्थिक स्थिति से तंग आकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जिसके बाद उन्हें तुरंत सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

खबरों के मुताबिक, कांता प्रसाद ने नींद की गोलियां खा ली थी। जिसके चलते उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस का कहना है कि बीते दिन देर रात पीसीआर को कॉल आई कि किसी ने सुसाइड करने की कोशिश की है।

जब मौके पर पुलिस ने पहुंच कर देखा तो वो कांता प्रसाद थे। कांता प्रसाद की पत्नी ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से काफी तनाव में थे।

वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। बता दें एक वायरल वीडियो के चलते बाबा का ढाबा चर्चा में आया था। आर्थिक तंगी से गुजर रहे बुजुर्ग दंपत्ती की मदद के लिए लोग आगे आए थे। जिसके बाद उनकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी होने लगे थी।

उन्होंने नया रेस्टोरेंट भी खोला था लेकिन 4 महीने पहले ही वो बंद हो गया। जिसके बाद वे फिर से बाबा के ढाबे पर खाना बेचने लगे। हाल ही में कांता प्रसाद ने यूट्यूबर गौरव वासन से माफी मांगी थी जिन्होंने उन्हें रातों रात फेमस कर दिया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

TV जगत में मातम, कुमकुम भाग्य की अभिनेत्री संचिता उगले ने की आत्महत्या

हिमखबर डेस्क टीवी जगत में उस वक्त मातम छा गया,...

दफ्तर में 2 दिन तक फन फैलाए बैठा रहा सांप, खूब मचाया कोहराम

हिमखबर डेस्क महिला एवं बाल विकास विभाग हमीरपुर के भवन...

BDC अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव से पहले बवाल, नवनिर्वाचित सदस्य पर दबाव डालने का आरोप; FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल फतेहपुर...