ब्रेक फेल होने के बाद सड़क पर पलटी एचआरटीसी बस, दो यात्री घायल

--Advertisement--

रामपुर विकास खंड की पंचायत मुनिश में गुरुवार सुबह हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की बस अनियंत्रित होने के बाद सड़क पर पलट गई।

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर विकास खंड की पंचायत मुनिश में गुरुवार सुबह हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की बस अनियंत्रित होने के बाद सड़क पर पलट गई।

हादसे में दो यात्री घायल हुए हैं। गनीमत रही कि बस खाई में नहीं गिरी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम व एंबुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8:00 बजे रामपुर जा रही एचआरटीसी बस मुनिश से करीब 200 मीटर की दूरी पर ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...