ब्रेकिंगः कांगड़ा के नंदरूल में डूबे दो युवक, हरियाणा के रहने वाले थे दोनों

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे के करीब नदरूल में हरियाणा के 2 युवकों की डूबने से मौत हो गई। डीएसपी कांगड़ा मदन धीमान ने बताया कि शुक्रवार सुबह ये युवक अपने साथियों के साथ नंदरूल में कैनरा बैंक के काऊंटर बनाने के लिए आए थे।

दोपहर को 4 युवक नहाने के लिए बनेर खड्ड में चले गए। इनमें से एक युवक का अचानक पैर फिसला और वह गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने दूसरा युवक गया तो वह भी उसी जगह डूब गया।

घटनास्थल

एक अन्य युवक ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं पो पाया। इतने में अन्य साथियों ने फोन करके इस घटना की सूचना दी व शोर मचाया। वहीं सूचना मिलते ही 4 स्थानीय युवकों आनंद, अतुल, बासु व सतीश ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों शवों को बाहर निकाला।

कांगड़ा पुलिस को जैसे ही इस हादसे की सूचना मिली तो कांगड़ा थाना प्रभारी विजय शर्मा पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। उपप्रधान नदरूल संजीव ने बताया कि जहां ये युवक डूबे हैं वह जगह सड़क से काफी दूर है। स्थानीय युवकों की मदद से शवों को सड़क तक पहुंचाया गया।

मृतकों की पहचान मोहम्मद सहिल (24) पुत्र मोहम्मद मामीन और महफूव अली (21) पुत्र महबूब अली दोनों निवासी शादीपुर, कुरुक्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा शवों को पोस्टमार्टम के लिए डाॅ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज टांडा ले जाया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...