ब्यास में बही बस को निकालना हुआ मुश्किल, 20 दिन से लापता हैं 11 यात्री

--Advertisement--

ब्यास नदी का जल स्तर अधिक होने के साथ प्रवाह भी तेज है। क्रेन और जेसीबी की मदद ली गई लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। पानी के तेज प्रवाह के कारण हाइड्रा को भी नदी में नहीं उतारा जा सका।

कुल्लू – अजय सूर्या

ब्यास में आई प्रलयकारी बाढ़ में बही पंजाब रोडवेज की बस को निकालना प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। करीब 20 दिन से एक ही परिवार के 11 लोग लापता हैं। ब्यास नदी का जल स्तर अधिक होने के साथ प्रवाह भी तेज है। क्रेन और जेसीबी की मदद ली गई लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।

पानी के तेज प्रवाह के कारण हाइड्रा को भी नदी में नहीं उतारा जा सका। 9 और 10 जुलाई को आई प्रलयकारी बाढ़ में कई वाहन बह गए हैं। कई वाहनों का अभी तक सुराग भी नही मिल पाया है।

इस बाढ़ में पंजाब रोडवेज की बस भी बह गई थी। क्लाथ के समीप यह बस एक बड़े पत्थर में फंसी हुई है। इस बस में अयोध्या के एक ही परिवार के 11 लोग यात्रा कर रहे थे।

बस निकलने के बाद लापता यात्रियों का भी पता लगने की संभावना है। बस को नदी से बाहर निकलने में भारी दिक्कतें हो रही है। प्रशासन की मानें तो पानी का प्रवाह बेहद तेज है। उस पर जलस्तर भी रोज बारिश होने के कारण कम नही हो रहा। प्रशासन के मुताबिक जेसीबी और क्रेन से बस निकालने की कोशिश की गई। लेकिन, सफलता नही मिल सकी।

एसडीएम मनाली के बोल

एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा ने बताया कि बस निकालने के लिए जेसीबी और क्रेन को लाया गया था। पानी बहुत ज्यादा होने के कारण दिक्कतें हो रही है। हाइड्रा भी मंगवाई जा रही थी। उन्होंने भी पानी ज्यादा ओर प्रवाह तेज होने की बात कही। पानी का स्तर कम हुआ तो बस निकलने के प्रयास किए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...

हिमाचल पुलिस विभाग में फेरबदल, 4 IPS का ट्रांसफर ; जानें किसे मिली कौन सी-जिम्मेदारी

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश सरकार ने चार आईपीएस अधिकारियों के...

सावधान! बिना सहमति कोई भी फोटो या वीडियो सांझा करना अब पड़ेगा भारी, सरकार ने जारी की SOP

हिमखबर डेस्क  डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों और ब्लैकमेलिंग...