ब्यास नदी में गया युवक जलस्तर बढ़ने से फंसा, पत्थर पर बैठकर गुजारी रात

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या                                                                                  

हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में ब्यास और सुकेती नदी के संगम स्थल पर स्थित एक बड़ी चट्टान पर सोमवार रात एक युवक फंसा रहा। मंगलवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस ने युवक को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बचाया।

जानकारी के अनुसार युवक सोमवार रात को संगम स्थल पर चट्टान पर बैठ गया। इसी बीच यहां जलस्तर बढ़ गया और युवक फंस गया। युवक रातभर इसी चट्टान पर बैठा रहा।

सुबह जब स्थानीय लोगों ने इस युवक को चट्टान पर देखा तो इसकी जानकारी शहरी पुलिस चौकी मंडी को दी। पुलिस टीम ने बचाव दल के साथ मौके पर पहुंचकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

युवक की पहचान अमन पुत्र परमजीत निवासी चंडीगढ़ के रूप में हुई है। युवक ने बताया कि वह अपने किसी दोस्त के पास यहां पर कामकाज के सिलसिले में पिछले कुछ समय से रह रहा है।

पुलिस चौकी मंडी प्रभारी सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार के बोल

शहरी पुलिस चौकी मंडी प्रभारी सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि युवक से सही पता लेकर उसके परिजनों को सूचित कर दिया जाएगा। पता चला है कि युवक ऐसे ही रातभर शहर में घूमता रहता था और जहां ठीक लगे रात को रुक जाता था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

थुनाग में 12 फरवरी और गोहर में 13 फरवरी को होगी पशु मित्र भर्ती की शारीरिक परीक्षा

मंडी, 7 फरवरी - हिमखबर डेस्क उपमंडल थुनाग और गोहर...

एक बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान, भारत ने दी सख्त चेतावनी

हिमखबर डेस्क केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने शनिवार...