बेहि पठियार के ककडोह गांव में नलके बनकर रह गए शोपीस, पिछले एक माह से पीने के पानी को तरस रहे लोग

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगू

विधानसभा क्षेत्र ज्वाली के अधीन पंचायत बेहि पठियार के ककडोह गांव में गांववासी पिछले एक माह से पानी की किल्लत झेल रहे हैं। पीने को पानी नहीं मिल रहा है तथा नलके शोपीस बनकर रह गए हैं।

गांववासियों दिलबाग सिंह, लब सिंह, साहिल कुमार, मनोहर लाल, कमल सिंह, ध्यान सिंह, निर्मला देवी, कांता देवी, दर्शना देवी, सुनीता देवी, कांता देवी इत्यादि ने बताया कि हमारे घरों में पीने के पानी वाली व टॉयलेट वाली टैंकियां खाली पड़ी हैं। खाना बनाने, नहाने, कपड़े धोने व पशुओं को पिलाने के लिए पानी नहीं है।

टॉयलेट की टंकियों में पानी न होने के कारण हाथ धोने को पानी नहीं मिलता है। हमारे गांव में न तो कोई कुआं है और न ही हैंडपंप है। गांववासियों ने कहा कि हम करीबन दो किलोमीटर दूर से जाकर पानी लाने को मजबूर हैं। सिर पर धड़े उठाकर पानी ला रहे हैं।

गांववासियों ने कहा कि जल शक्ति विभाग कोटला के सहायक अभियंता को कई बार अवगत करवाया गया लेकिन कोई हल नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि मंत्री चन्द्र कुमार को भी अवगत करवाया गया लेकिन उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

गांववासियों ने कहा कि अगर विभाग ने दो दिन के भीतर पानी की समस्या का हल नहीं किया तो विभागीय कार्यालय का घेराव किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, जल शक्ति मंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मांग की है कि अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

अधिशाषी अभियंता अजय शर्मा के बोल

इस बारे में जल शक्ति विभाग ज्वाली के अधिशाषी अभियंता अजय शर्मा से बात हुई तो उन्होंने कहा कि अगर ऐसी समस्या है तो उसका अतिशीघ्र हल किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में भूकंप के झटकों से सहमे लोग, सुबह-सुबह कांपी धरती

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में आज यानी...

रन-वे से पहले एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों को घर, एयरपोर्ट का 3010 मीटर बनेगा रन-वे

कांगड़ा हवाई अड्डा विस्थापितों के पुनर्वास को प्राथमिकता। हिमखबर डेस्क  हिमाचल...