बेसहारा पशु से टकराकर घर के आंगन में गिरी बाइक, बुझ गए 2 परिवारों के चिराग

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां जिला मुख्यालय के ढालपुर इलाके में एक बेसहारा पशु की वजह से हुए सड़क हादसे ने दो हंसते-खेलते नौजवानों की जान ले ली है।

इस घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और दो परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान मन्नत सूद निवासी जल्लूग्रां और ईशान निवासी जरी के रूप में हुई है।

स्थानीय निवासी रूप सिंह और श्याम लाल ने बताया कि यह घटना 14-15 जुलाई की रात करीब 2 बजे की है। दोनों युवक अपनी बाइक से जा रहे थे। तभी अचानक एक बेसहारा पशु उनकी बाइक के सामने आ गया, जिससे टकराकर बाइक अनियंत्रित हो गई और लुढ़कते हुए सीधे रूप सिंह और श्याम लाल के घर के आंगन में जा गिरी।

हादसा इतना भयानक था कि दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत बाहर भागे और पुलिस व 108 एंबुलैंस को फोन किया। मौके पर पहुंची एंबुलैंस के जरिए दोनों घायल युवकों को तुरंत कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया, लेकिन इस दौरान दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया।

एएसपी संजीव चौहान के बोल

कुल्लू के एएसपी संजीव चौहान ने इस दुखद घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने हादसे का संज्ञान लेते हुए अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

34 वर्षीय अध्यापिका ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

हिमखबर डेस्क मंडी जनपद के बीएसएल पुलिस थाना क्षेत्र के...

मंडी पुलिस के PO Cell ने पंजाब से दबोचा भगोड़ा, इन 4 संगीन मामलों में चल रहा था वांटेड

हिमखबर डेस्क लंबे समय से पुलिस की आंखों में धूल...