बेटी के अंतरजातीय विवाह पर मायका पक्ष ने वर पक्ष को पीटा, केस दर्ज

--Advertisement--

बेटी के अंतरजातीय विवाह पर मायका पक्ष ने वर पक्ष को पीटा, केस दर्ज

मंडी – अजय सूर्या

जिला मंडी की चांबी पंचायत के नेहरा गांव में अंतरजातीय विवाह करने पर वधू पक्ष ने वर के घर पर हमला कर पूरे परिवार के साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान वधू पक्ष ने घर की महिलाओं को बाहर घसीट कर उनके कपड़े भी फाड़ दिए। पूरे परिवार को जातिसूचक शब्द के साथ बेइज्जत किया। मामले को लेकर थाना में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी देते हुए भूपेंद्र कुमार, पुत्र थमेश दत्त, निवासी नेहरा डाकघर चांबी ने कहा है कि उसके छोटे भाई ने सहमति से एक लड़की से अंतरजातीय विवाह किया। इससे वधू पक्ष के लोग गुस्सा हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वधू पक्ष से कई वाहनों में आए दर्जनों लोगों ने उनके घर पर हमला कर दिया।

आरोपी उसके माता-पिता, पत्नी, दादी और दो साल के बेटे को घर से बाहर घसीटकर ले गए। आरोपियों ने उसकी माता सहित सभी को जातिसूचक शब्द कहकर बेइज्जत किया। उन्होंने जिंदा जलाने की भी धमकी दी।

डीएसपी भारत भूषण के बोल

डीएसपी भारत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पानी की कहानी, जिंदा दफन हो गई हिमाचल की रानी, जानिए चंबा की पौराणिक कहानी

चम्बा - भूषण गुरुंग हिमाचल की शांत वादियों में एक ऐसी...

शाहपुर गोदाम में न आएं लोग, घर-द्वार मिलेंगे घरेलू गैस सिलेंडर

एसडीएम ने की उपभोक्ताओं से अपील, गोदान परिसर में...

हिमाचल पंचायत चुनाव: 20 तक पूरा होगा पुनरीक्षण, 24 को जारी होगी अंतिम वोटर सूची

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव को लेकर...

हिमाचल पंचायत चुनाव: आरक्षित सीट के बजाय दूसरी जगह से लड़ सकते हैं चुनाव, इन्हें मिला विकल्प

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण सरकार बनाने को लेकर...