बेटियों का अनुपात गिरने पर भुगतने पड़ेंगे गंभीर परिणाम

--Advertisement--

Image

राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह के तहत कोहला में आयोजित की महिला सभा

हमीरपुर 19 जनवरी – अनिल कपलेश

बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नादौन ने राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह के दूसरे दिन वीरवार को ग्राम पंचायत कोहला में महिलाओं की सभा आयोजित की। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी संजय गर्ग ने महिलाओं को बेटियों के गिरते लिंग अनुपात और बेटियों के कौशल विकास के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बेटियों का गिरता लिंग अनुपात भविष्य के लिए एक गंभीर चिंता का विषय है। इस पर हम सभी को गहन चिन्तन करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि यदि इसमें समय रहते सुधार न किया गया तो भविष्य में इसके गंभीर परिणाम हम सभी को भुगतने पड़ेंगे। उन्होंने बेटियों को कुशल बनाने का आग्रह किया ताकि वे अपने पैरों पर खड़े होकर अच्छा जीवन यापन कर सकें।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर ग्राम पंचायत कोहला की प्रधान निशा मेहता ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में वृत पर्यवेक्षिका सीमा कुमारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा पंचायत सदस्यों के साथ स्थानीय लोगों ने शिरकत की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...