बेकाबू ट्रक का तांडव, कुचली दो बाइकें, एक राहगीर समेत चार घायल

--Advertisement--

बेकाबू ट्रक का तांडव…कुचली दो बाइकें, एक राहगीर समेत चार घायल

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में बेकाबू ट्रक के तांडव की घटना सामने आई है। हादसे में बेकाबू ट्रक (HR65A-5555) ने दो बाइकों को पीछे से कुचल दिया, जबकि एक राहगीर को भी चपेट में लिया। हादसे में चार व्यक्ति घायल हुए हैं।

घायलों की पहचान हरियाणा के शाहबाद के रहने वाले 23 वर्षीय रजत कुमार, राजस्थान के 21 वर्षीय सुभाष व कांगड़ा के 27 वर्षीय सुनील व नाहन के 48 वर्षीय अमित चैहान के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक हादसा कालाअंब-त्रिलोकपुर मार्ग पर जोहड़ों बस स्टैंड के समीप हुआ। लैड से लदा ट्रक एकता इंटरप्राइजिज कंपनी में जा रहा था। बाइकों व राहगीर को टक्कर मारने के बाद कुछ दूरी पर ट्रक भी पलट गया।

पुलिस ने चंबा के खनेडा के रहने वाले चालक अभिनंदन को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में चालक ने पुलिस को बताया कि प्रेशर पाइप फटने के कारण ब्रेक नहीं लगी। इसी बीच पुलिस ने चालक के ब्लड सैंपल भी लिए हैं।

हादसे से जुड़ी 28 सैकेंड की सीसी फुटेज भी सामने आई है, इसमें साफ नजर आ रहा है कि कैसे ट्रक ने आगे चल रही बाइकों व राहगीर को चपेट में ले लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

”गैस चोर” गिरोह सक्रिय: भरा हुआ सिलेंडर ले गए चोर, कीमती सामान को नहीं लगाया हाथ

हिमखबर डेस्क  पहाड़ों की रानी शिमला में इन दिनों चोरों...

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...