बुजुर्ग महिला की आंखों में धूल फैंककर छीनी बालियां, पुलिस छानबीन में जुटी

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट

गंगथ में चोर गिरोह के साथ-साथ स्नेचर गिरोह भी सक्रिय हो गया है।

गत सांयकाल में गंगथ की एक बुजुर्ग महिला 85 वर्षीय विमला देवी बाजार की गली में किसी काम के लिए जा रही थी तो इसी दौरान किसी ने उसकी आंखों में धूल फैंक कर उसके कानों से बालियां छीनने की कोशिश की।

अचानक इस तरह के हमले से बुजुर्ग महिला सकपका गई और उसने अपने आप को बचाने की कोशिश लेकिन लुटेरे बालियां छीनकर फरार हो गए। इस छीना-झपटी में बुजुर्ग महिला का नजर का चश्मा भी टूट गया और उसे कुछ चोटें भी आईं हैं।

इस मामले में गंगथ पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पर्यटकों के लिए जल्द खुलेगा धर्मशाला युद्ध संग्रहालय: केवल सिंह पठानियां

युद्ध संग्रहालय धर्मशाला को लेकर शिमला में बैठक, शाहपुर...

महंगा हुआ पेट्रोल, नई कीमतें आज से ही लागू, जानिए कितनी बढ़ी कीमत

हिमखबर डेस्क मध्य एशिया में जारी संघर्ष के बीच...

प्रलयकारी गैस संकट की ओर दुनिया, 5 साल तक खड़ा नहीं हो पाएगा विश्व का सबसे बड़ा LNG सेंटर

हिमखबर डेस्क दुनिया प्रलकारी संकट की ओर बढ़ रही है।...

लारीजानी-सुलेमानी के बाद नैनी भी मारे गए, जानिए कौन थे?

हिमखबर डेस्क ईरान के रिवोल्यूशनरी गाड्र्स ने शुक्रवार तडक़े अमरीकी-इजरायली...