बीयर की 83 पेटियों से लदी जीप पकड़ी, पंजाब से लाई गई थी खेप

--Advertisement--

बीयर की 83 पेटियों से लदी जीप पकड़ी, पंजाब से लाई गई थी खेप

मंडी – अजय सूर्या

मंडी जिले की पंडोह पुलिस चौकी की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध रूप से लाई जा रही बीयर की 83 पेटियों से लदी जीप को पकड़ने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई चौकी प्रभारी अनिल कटोच के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने यह जब्ती उस समय की जब पंडोह क्षेत्र में नाका लगाया गया था।

जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा कैंची मोड़ के पास नाका लगाया गया था। जैसे ही जीप (एचपी 65ए-1088) नाके के पास पहुंची तो चालक ने पुलिस को देखकर वाहन को मोड़ लिया और भागने की कोशिश की। जीप चालक ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक लिंक रोड में वाहन घुसा दिया, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के चलते वह ज्यादा दूर नहीं भाग सका। पुलिस टीम ने पीछा कर जीप को पकड़ लिया।

जब जीप की तलाशी ली गई तो उसमें बीयर की कुल 83 पेटियां पाई गईं, जिन पर पंजाब सरकार की मुहर लगी हुई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह शराब पंजाब से हिमाचल प्रदेश में अवैध रूप से लाई जा रही थी। पुलिस ने मौके पर जीप चालक को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान अभिषेक पुत्र सुभाष चंद निवासी गांव नेरन, तहसील कोटली के रूप में हुई है।

एएसपी मंडी सागर चंद्र के बोल

मामले की पुष्टि एएसपी मंडी सागर चंद्र ने की है। उन्होंने बताया कि पकड़ी गई बीयर को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई जारी है। प्रारंभिक जांच के आधार पर यह भी संभावना जताई जा रही है कि इस अवैध शराब तस्करी के पीछे कोई बड़ा गिरोह भी सक्रिय हो सकता है, जिसकी पड़ताल की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...