बीएमओ दुआ ने कार्यभार संभालते ही किया अस्पताल का दौरा

--Advertisement--

बीएमओ दुआ ने कार्यभार संभालते ही किया अस्पताल का दौरा

नगरोटा सूरियां – निशा ठाकुर 

उपमंडल नगरोटा सूरियां के खंड स्वास्थ्य केंद्र में करीब छह वर्षों के बाद रिक्त पड़े खंड चिकित्सा चिकित्सा अधिकारी पद पर नए खंड चिकित्सा अधिकारी डाक्टर अमन दुआ ने कार्यभार संभाला है।

हिमख़बर द्वारा रिक्त पड़े पद को लेकर आवाज उठाई, जिसका असर भी हुआ। कार्यभार संभालने के बाद डा. अमन दुआ ने पूरे अस्पताल का दौरा किया और अस्पताल की दुर्दशा को देखकर हैरान हो गए। अस्पताल में सफाई व्यवस्था के बुरे हाल थे। वह अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों से मिले।

इस दौरान उन्होंने मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा तो पता चला कि मरीजों को अधिकतर दवाइयां निजी मेडिकल स्टोर से खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है।

इस पर उन्होंने कड़ा सज्ञान लेते हुए मौके पर स्टाफ नर्स तथा डाक्टर को कहा कि मरीजों को दवाइयां मरीज अस्पताल से देने की बात कही। इस दौरान उन्होंने एक्स-रे मशीन को ग्राउंड फ्लोर में लगाने को कहा।

खंड विकास अधिकारी ने ज्वाइन करने के बाद उंन्होने कहा कि वह यहां पर पहले भी कार्य कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में पिछले दस वर्षों से चल रही स्टाफ की कमी को भी जल्द पूरा किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...