
काँगड़ा, राजीव जस्वाल
उपमंडल अधिकारी कांगड़ा अभिषेक वर्मा ने बताया कि बीएमओ तियारा द्वारा प्रतिदिन कांगड़ा उपमंडल के विभिन्न केंद्रों में करोना टेस्ट का जो कार्य किया जा रहा है, वह प्रशंसा योग्य है।
उन्होंने बताया कि गांवों में कोरोना टेस्ट करवाने के लिए लोगों को जागरूक करने का महत्वपूर्ण काम प्रशासन व स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मिलकर किया है।
जिसके परिणाम स्वरूप गांवों में भी लोग कोरोना टेस्ट करवाने के प्रति जागरूक हुए हैं।
लक्षण दिखने पर लोग स्वयं अब करोना टेस्ट करवाने के लिए आगे आ रहे हैं और स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग भी कर रहे हैं।
बीएमओ तियारा द्वारा आज 350 कोरोना टेस्ट सैंपल लिए गए जिनमें से 12 पॉजिटिव पाए गए किए गए।
बीएमओ तियारा की टीम द्वारा आज तियारा केंद्र में 22 कोरोना टेस्ट किए गए। जिनमें 2 पॉजिटिव पाए गए।
डगवार केंद्र में 75 कोरोना टेस्ट सैंपल लिए गए जिनमें 4 पॉजिटिव पाए गए।
दाढ़ी केंद्र में 13 कोरोना टेस्ट सैंपल लिए गए जिनमें 1 पॉजिटिव पाया गया।
खनियारा केंद्र में 3 कोरोना टेस्ट सैंपल लिए गए जिनमें 1पॉजिटिव पाया गया।
जनयानखड केंद्र में 8 कोरोना टेस्ट सैंपल लिए गए। जिनमें 1 पॉजिटिव पाया गया।
तकीपुर केंद्र में 10 कोरोना सैंपल लिए गए।यह सभी नेगेटिव पाए गए।
मंडल केंद्र में 6 कोरोना टेस्ट सैंपल लिए गए यह सभी नेगेटिव पाए गए।
सुक्कड केंद्र में 1 कोरोना सैंपल लिया गया यह नेगेटिव पाया गया।
कुलथी केंद्र में 50 कोरोना टेस्ट सैंपल लिए गए जिनमें 1 पॉजिटिव पाया गया।
घीण केंद्र में 11 कोरोना टेस्ट सैंपल लिए गए यह सभी नेगेटिव पाए गए।
झीरबल्ला केंद्र में 39 कोरोना सैंपल लिए गए यह सभी नेगेटिव पाए गए।
हलेड कला केंद्र में 12 कोरोना टेस्ट सैंपल लिए गए यह सभी नेगेटिव पाए गए।
मोरथ जसाई केंद्र में 50 कोरोना सैंपल लिए गए यह सभी नेगेटिव पाए गए।
बगली केंद्र में 6 कोरोना टेस्ट सैंपल लिए गए यह सभी नेगेटिव पाए गए।
गालियां केंद्र में 17 कोरोना सैंपल लिए गए यह सभी नेगेटिव पाए गए, कांगड़ा केंद्र में 21 कोरोना सैंपल लिए गए जिनमें 1 पॉजिटिव पाया गया और इच्छी केंद्र में 6 कोरोना टेस्ट सैंपल लिए गए जिनमें 1 पॉजिटिव पाया गया।
उपमंडल अधिकारी कांगड़ा ने लोगों से यह अपील की है कि कोरोना की गति कुछ कम हुई है परंतु यह पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है अतः लोग पहले की तरह ही जागरूक रहें और कोरोना के लिए बनाए गए नियमों का पालन करें।
क्योंकि यदि हम कोरोना वायरस से लड़ने के लिए बनाए गए नियमों की अवहेलना करते हैं, तो कहीं पुरानी स्थिति वापस ना आ जाए।
अतः सतर्क रहें, सचेत रहें, बिना कार्य घर से बाहर ना निकलें और किसी कारण अगर घर से बाहर निकल रहे हैं तो निकलने पर नियमों का पालन अवश्य करें।
