बीएड की खाली सीटों को भरने के लिए अब होगी ऑन स्पॉट ऑफलाइन काऊंसलिंग

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के शिक्षा विभाग, राजकीय शिक्षा महाविद्यालय, धर्मशाला व संबद्धता प्राप्त निजी बीएड कॉलेजों की खाली सीटों को भरने के लिए अब ऑन स्पॉट ऑफलाइन काऊंसलिंग आयोजित की जाएगी। यह काऊंसलिंग 23 व 24 सितम्बर को एचपीयू के सभागार में सुबह 10 बजे होगी।

बीएड की सीटों को भरने के लिए चौथे राऊंड की काऊंसलिंग के बाद भी सीटें खाली रहने के बाद बुधवार को विश्वविद्यालय में बीएड एडमिशन की सैंट्रल कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में खाली सीटों का ब्यौरा रखा गया और सर्वसम्मति से इन सीटों को भरने के लिए ऑन स्पॉट ऑफलाइन काऊंसलिंग आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

  • बीएड की खाली सीटों के ब्यौरे के अनुसार कुल 1638 सीटें अभी भी खाली हैं। इसमें विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में 1 सीट, राजकीय शिक्षा महाविद्यालय धर्मशाला में 10 खाली सीटें भी शामिल हैं।
  • कुल 1638 सीटों में से मैडीकल संकाय की 606 सीटें, नॉन-मैडीकल संकाय की 413 सीटें और आर्ट्स व कॉमर्स संकाय की 619 सीटें खाली हैं।
  • इन खाली सीटों में से 266 सीटें एससी वर्ग की और 222 सीटें एसटी वर्ग की खाली हैं। अब सीटों को भरने के लिए काऊंसलिंग ऑफलाइन विश्वविद्यालय में होगी।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में फिर बादल फटा, किन्नौर के चोलिंग में हाईवे पर मलबे का अंबार; यातायात बहाल

हिमखबर डेस्क किन्नौर जिले के चोलिंग क्षेत्र में शुक्रवार तड़के...

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...