
व्यूरो रिपोर्ट
तमिलनाडु में सेना का हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि हेलीकाप्टर में सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। दुर्घटना के बाद रेस्क्यू आपरेशन शुरू कर दिया गया है। नजदीकी सेना के अस्पताल में सभी घायलों को भर्ती कराया गया है। इनकी हालत फिलहाल गंभीर बताई गई है।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दुर्घटना को लेकर संसद में जानकारी देंगे। वहीं, दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए भारतीय वायु सेना ने जांच के आदेश दिए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक दुर्घटनास्थल से चार शव बरामद किए गए हैं। साथ ही तीन घायलों को बचाया गया है।
दुर्घटनास के वक्त हेलीकाप्टर में कुल 14 लोग सवार थे। इनमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेंद्र कुमार, लांस नायक विवेक कुमार, लांस नायक बी साई तेजा और हवलदार सतपाल शामिल थे।
जानकारी के मुताबिक, तमिलनाडु के कोयंबटूर और सुलूर के बीच सेना का MI-17V5 विमान हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। अभी तक 14 में से सिर्फ चार लोगों को रेस्क्यू किया गया है। वायु सेना ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा है कि सेना का एमआई-17V5 हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। इस हेलीकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत भी मौजूद थे।
वायु सेना ने हादसे का कारण जानने के लिए जांच के आदेश दिए हैं। वायु सेना के हेलीकॉप्टर क्रैश में अब तक चार लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। अब तक सीडीएस बिपिन रावत की ओर से ओर से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। दुर्घटनास्थल से मिले शवों को तमिलनाडु के वेलिंगटन स्थित सेना के अस्पताल ले जाया गया है।
