
नूरपुर- देवांश राजपूत
प्रदेश सरकार के दिशा निर्देश अनुसार बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों के लिए कोविड टेस्ट अनिवार्य किया गया है। लिहाजा इस बात को देखते हुए जिला कांगड़ा के कंडवाल में भी नाका लगाया गया है ।
जहां बाहरी राज्य से आने वाले हर व्यक्ति की आरटीपीसीआर रिपोर्ट जांच की जा रही है या फिर उनका कोविड वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट देखा जा रहा है। इसे जांचने के बाद ही पर्यटकों को प्रदेश में प्रवेश करने दिया जा रहा है।
इस बारे अधिक जानकारी देते हुए कंडवाल पुलिस चौकी प्रभारी महेंद्र शर्मा ने बताया की कंडवाल में पर्यटकों की कोविड रिपोर्ट या फिर वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट देखने के बाद ही उन्हें प्रदेश में प्रवेश करने दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त टोल नाके पर भी रैपिड टेस्ट किए जा रहे हैं। उन्हें बताया कि जिन लोगों ने कोविड टेस्ट नहीं कराए हैं उनका यहां कोविड टेस्ट कराने के बाद प्रवेश करने दिया जा रहा है।
