बाल स्वर्ण प्राशन शिविर में 70 महिलाओं ने करवाई जांच

--Advertisement--

बाल स्वर्ण प्राशन शिविर में 70 महिलाओं ने करवाई जांच।

चम्बा – भूषण गुरूंग 

आज आयुष ग्राम नैनीखडु में उपमण्डल तुनुहट्टी के द्वारा बाल स्वर्ण प्राशन शिविर व महिलाओं के लिए एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

शिशु बाल – स्वर्ण प्राशन की बूंदें आंगन बाड़ी केन्द्र नैनीखड में 76 (0 से 16 वर्ष तक) के बच्चों को पिलाई गई। तथा गर्भवती महिलायों व बालिकाओं की हिमोग्लोबिन व रक्त मे शुगर की जांच की गई।

उपमण्डल चिकित्साधिकारी डॉ. शरद त्रिवेदी ने बताया कि उक्त दोनों शिविर में नैनीखड ग्राम वासियों ने उत्साह से भाग लिया एवं अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।

इस दौरान डॉ राशी मिश्रा ने महिलाओं को गर्भ संस्कार एवं सुरक्षित मातृत्व एवं स्तनपान का महत्त्व बताया। इस शिविर में 70 महिलाओं ने जांच करवाई एवं निःशुल्क औषधियां प्राप्त की।

आयुष ग्राम नैनीखडु में सभी ग्रामवासियों को संतुलित आहार के बारे में व स्वर्ण प्राशन का महत्त्व क्या है इस बारे में बताया गया।

इन दोनों शिविर में शालिनी ठाकुर, रजनीश, कुमारी आशा, अजय कुमार, आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारी व प्रकाश चंद,शारदा देवी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीयों ने अपनी अपनी सेवाएं दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नूरपुर में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: SDM अरुण शर्मा

नूरपुर में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: SDM अरुण...

नशा निवारण जागरूकता: शैक्षणिक संस्थानों पर रहेगा विशेष फोक्स: एडीसी

प्रहरी क्लबों के माध्यम से युवाओं को किया जाएगा...

मनाली ट्रिप का खौफनाक अंत: दोस्तों के साथ घूमने गए पंजाब की युवक की मौत

हिमखबर डेस्क  लुधियाना के एक युवक की मनाली यात्रा के...