बारिश से चार कमरों का मकान जमींदोज, लाखों का नुकसान

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश 

जिला हमीरपुर में बुधवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने खूब कहर ढाया है। टौणीदेवी तहसील के तहत झनिकर में ज्योति स्वरूप पुत्र देशराज और घनश्याम पुत्र देशराज के चार कमरों का मकान जमींदोज हो गया।

मकान गिरने से मलबे के नीचे चारपाई, सोफा सेट, कुर्सियां, रसोई के बर्तन, कपड़े और अन्य सामान दब गया। ज्योति स्वरूप ने इसी मकान के साथ नये मकान का काम शुरू किया था, लेकिन पुराने मकान के गिरने से नए मकान के दो पिल्लर क्षतिग्रस्त हो गए।

साथ में रखी 70 बोरी सीमेंट, 600 स्लेट, खिड़की, दरवाजे, चौखट और अन्य निर्माण सामग्री भी मलबे के नीचे दब गई। मौके पर पहुंचे राजस्व विभाग के पटवारी ने 80 हजार रुपये का नुकसान आंका है।

वहीं, कमलजीत पुत्र कमला देवी गांव बडैहर का मकान और गोशाला को नुकसान पहुंचा है। नादौन विधानसभा के किटपल में विमला देवी की गोशाला ढह गई। इससे उसे 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

विधानसभा क्षेत्र बड़सर के तहत राजेश कुमार पुत्र बसंत राम गांव पाहलू उपतहसील भोटा की गोशाला क्षतिग्रस्त होने से 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ।

क्या कहते हैं अधिकारी

उधर, जिला राजस्व अधिकारी देवी राम ने कहा कि जिले में बारिश से दो मकान और कुछ गोशालाओं को नुकसान पहुंचा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...