बारिश का कहर: किन्नौर के रिब्बा, सांगला और ठंगी नाले में आई बाढ़, सेब के बगीचे तबाह

--Advertisement--

Image

किन्नौर – एस पी क्यूलो मथास

हिमाचल के किन्नौर जिले में आज सुबह से लगातार बारिश का दौर जारी है. ऐसे मे अब जिला के नदी नाले उफान पर है. जिला में हो रही बारिश के बाद आज पूह खंड के रिब्बा व ठंगी नाले में भयंकर बाढ़ आई है. जिसने नालों के आसपास भूमि कटाव किया है.

वहीं दूसरी ओर सांगला के गांगगारंग खड़ मे भी बाढ़ ने बोनिंग सारिंग नामक स्थान पर सेब के बगीचों में तबाही मचाई है. सेब के पेड़ और फ़सल को भारी नुकसान पहुंचाया है.

जिला में आज बारिश ने आफत खडी कर दी है. सुबह सबसे पहले मीरु नाले में बाढ़ ने पुराना हिंदुस्तान तिब्बत मार्ग को अवरुद्ध किया, तो सांगला के गांग गारंग खड्ड में आई भयंकर बाढ़ ने सेब के बगीचों को तबाह कर लोगो की मेहनत व वर्ष भर की आय के साधन को छीन लिया है. जिले में सेब के बागवानो को लाखों क़ा नुकसान हुआ है.

इसी प्रकार ठंगी व रिब्बा नाले में भी बाढ़ ने नाले के आसपास भयंकर भूमि कटाव कर आसपास के मकानों को खतरे की जद में ला दिया है. यदि लगातार बारिश का दौर जारी रहा तो नाले के आसपास के मकानों को भी खतरा हो सकता है.

प्रशासन की ओर से राजस्व विभाग इन सभी क्षेत्रों मे बाढ़ से हुए नुकसान के आंकलन के लिए रवाना हुआ है. लेकिन मौसम अनुकूल होने तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों मे नुकसान क़ा आंकलन करना मुश्किल साबित हो सकता है. प्रशासन ने पर्यटको व स्थानीय लोगों को बारिश के दौरान नदी नालों के आसपास जाने से सख्त मनाही की है ताकि किसी के जानमाल क़ा नुकसान न हो.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...