बादल फटने से मची तबाही पर मंडी की भाजपा सांसद कंगना रणौत का अजीबोगरीब कमेंट

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

मंडी लोकसभा सीट से सांसद कंगना रणौत ने हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से मची तबाही पर एक अजीबोगरीब कमेंट जारी किया है।

भाजपा सांसद कंगना रणौत ने कमेंट किया है कि मंडी और हिमाचल के कई इलाकों में विनाशकारी बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन की वजह से कई लोगों की मौत हो गई है और कई लोग लापता हैं।

मैंने बाढ़ प्रभावित इलाकों के विधायकों और डीसी से बात की, उन्होंने मुझे सलाह दी कि मैं अभी हिमाचल की यात्रा न करूं, क्योंकि कई जगहों पर रेड और ऑरेंज अलर्ट है।

भाजपा सांसद कंगना रणौत ने लिखा है कि मैं हिमाचल प्रदेश और उसके आसपास के सभी लोगों से यही सलाह देती हूं कि घर पर रहें और स्थिति बेहतर होने तक सुरक्षित रहें। हिमाचल प्रदेश के लिए प्रार्थना करें।

यह उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की घटना से जिन इलाकों में तबाही हुई हैं, वे कंगना रणौत के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र मंडी में ही आते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...