बाइक पर 3,000 किमी का सफर कर चंबा पहुंचे यूके-आस्ट्रेलिया के 24 बाइकर, सुराल में बिताई रात

--Advertisement--

 चम्बा – भूषण गुरुंग

बंगलूरू से 3,000 किलोमीटर का सफर बाइक से तय करके 24 विदेशी बाइकर का दल पांगी के सुराल पहुंचा। वहां पर दो दिन तक उन्होंने प्राकृतिक सुंदरता और पारंपरिक व्यंजनों का लुत्फ उठाया। सोमवार को यह दल वाया सचे जोत होकर सुराल पहुंचा।

यूनाइटेड किंगडम की एडवेंचर संस्था के जरिये यह सभी लोग बंगलूरू में इक्ट्ठा हुए। वहां से बाइक पर सवार होकर चंबा पहुंचे। सुराल में उन्होंने पांगी एडवेंचर कैंप बीरू बौद्ध के पास अपनी बुकिंग पहले से करवा रखी थी।

वहां पर उन्हें खाने में चंबा व पांगी के पारंपरिक व्यंजन परोसे गए, जिन्हें खाकर विदेशी मेहमान काफी खुश हुए। बुधवार को यह दल लौट गया। एडवेंचर कैंप पांगी के संचालक बीरू बौद्ध ने बताया कि गर्मी में हर साल यह दल यहां घूमने आता है।

बाइकर दल में ये रहे शामिल

एलेगजेंडर जॉन पाइरे यूके, विद्या करुणाकर भारत, स्टीवन रॉबर्ट यूके, रॉबर्ट हलीडू यूके, डेेविड मारटिन यूके, स्टुअर्ट डेविड यूके, केरी जॉन ऑस्ट्रेलिया, बरीस फीलिप ऑस्ट्रेलिया, सिमोन डेविड यूके, पीटर कनूडसेन डेनमार्क, बजारने बोल डेनमार्क, रोनाल्ड डेविड आस्ट्रेलिया, रोडने फेलडिंग ऑस्ट्रेलिया, रिचर्ड जेमस ऑस्ट्रेलिया, बरेडली माइकल ऑस्ट्रेलिया, रिचर्ड जॉन यूके, गरेगोरी जॉन ऑस्ट्रेलिया, मेलिसा लिया ऑस्ट्रेलिया, पेरी एडवर्ड यूएसए, गरेगोरी थॉमस यूएसए, डेरन जॉन यूके, रवि कुमार और अनिल कुमार भारत इस दल में शामिल रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...

सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह...

नशे से दूर रहें युवा, सकारात्मक दिशा में लगाएं ऊर्जा; माय भारत प्रशिक्षण शुरू

माय भारत के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का...