बहसबाजी के दाैरान युवक पर तेजधार हथियार से हमला, 3 लाेगाें के खिलाफ मामला दर्ज

--Advertisement--

ज्वाली – शिवू ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत कैहरियां क्षेत्र में तेजधार हथियार से हमला कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। घायल युवक की पहचान संजीव कुमार निवासी कैहरियां के रूप में हुई है।

संजीव कुमार ने इस संबंध में ज्वाली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। संजीव के अनुसार वह अपने दोस्त विकास गुलेरिया के साथ कार से सिद्धाथा से ज्वाली की तरफ आ रहे थे। तभी सामने से कार में सिद्धाथा की ओर जा रहे कवि ठाकुर ने उनसे बहस शुरू कर दी।

बहसबाजी के बाद कवि ठाकुर आगे चला गया और संजीव कुमार व विकास गुलेरिया भी अपनी कार लेकर आगे बढ़ गए। हालांकि, कुछ ही देर में कवि ठाकुर वापस लौट आया। इस बार वह अपने साथ दो अन्य युवकों शुभम उर्फ रेसर और नितेश राणा को कार में लेकर आया और केहरियां में फिर से बहस शुरू कर दी।

शिकायत के अनुसार बहस के दौरान ही कवि ठाकुर, शुभम उर्फ रेसर और नितेश राणा ने मिलकर संजीव कुमार के सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया। पुलिस ने घायल संजीव कुमार की शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...