बरसात से प्रभावित किसानों, बागवानों को राहत दे सरकार: प्रतिभा सिंह

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने सरकार से मांग की है कि प्रदेश में आपदा प्रबंधन को प्रभावी बनाया जाए।

उन्होंने बरसात से प्रभावित दूरदराज की ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को तुरंत बहाल करने को भी कहा है। बाढ़ और बरसात से किसानों, बागवानों और पशु पालकों को हुए नुकसान का आकलन करते हुए प्रभावित लोगों को भी तुरंत राहत प्रदान की जाए।

प्रतिभा सिंह ने प्रदेश की सड़कों की खस्ताहालत पर चिंता जताते हुए कहा है कि सेब सीजन शुरू हो चुका है।

ऐसे में सेब ढुलाई करने वाले बड़े वाहन चालकों को खराब सड़कों के चलते मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इससे सेब की ढुलाई में विपरीत असर पड़ सकता है।

सरकार से सेब बागवानों के लिए कार्टन और ट्रे की तुरंत समुचित व्यवस्था करने को कहा है।

उन्होंने सेब पैकिंग सामग्री के बढ़े दामों को कम करने की मांग करते हुए कहा कि सेब बागवानों को विपणन में कोई समस्या न हो, इसके लिए मजदूरों, ट्रकों और कार्टन बक्सों की समुचित व्यवस्था की जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...