बरसात ने डरवाड़ में मचाई तबाही, पीएचसी डरवाड़ सहित दर्ज़नो घरों को लाखों का नुकसान

--Advertisement--

बरसात ने डरवाड़ में मचाई तबाही, पीएचसी डरवाड़ सहित दर्ज़नो घरों को लाखों का नुकसान

मंडी – अजय सूर्या

धर्मपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत डरवाड़और घरवासड़ा में पिछली रात हुई भारी बारिश के कारण लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।वारिश इतनी ज्यादा थी कि यदि कुछ देर और रहती तो नुक़सान और ज़्यादा हो सकता था।

पूर्व ज़िला पार्षद भूपेंद्र सिंह ने बताया कि डरवाड़ में पीएचसी के लिए लगी सुरक्षा दीवार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है हालांकि ये दीवार कुछ वर्ष पहले ही लगी थी।इसी गांव में रोशन लाल के मकान के ऊपर भारी मलवा आ गया है और मकान में मलवा घुस गया है और यहां खड़ा मिक्सर भी उसके नीचे दब गया है।

इसके अलावा देश राज पठानिया और कांता देवी और सुरजीत सिंह मियां के मकान के पास भी ल्हासे गिरे हैं और रणजीत सिंह की गौशाला पर पेड़ गिरने से नुकसान हुआ है।

‘डरवाड़ गांव की चमाली बस्ती में नरेंद्र पठानिया के घर और शिवा प्रोजेक्ट के तहत लगे बगीच्चे को भी भारी नुकसान हुआ है।इसी प्रकार गांववासी सुखराम और बीरबल सिंह के खेत भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

इसके अलावा भड्डू गांव में बलवंत सिंह के मकान और अमर सिंह की गौशाला को भी नुकसान हुआ है।घरवासड़ा गांव में भी बहुत ज्यादा भूमि कटाव हुआ और पेयजल आपूर्ति की पाइपें क्षतिग्रस्त हुई हैं।

सुबह से ही मेन सड़क बन्द है और गरली से सरकाघाट और टिहरा की तरफ़ गाड़िया भी नहीं चल रही हैं और ज़रूरी कार्यों के लिए आने जाने वालों को पैदल चलना पड़ रहा है। भूपेंद्र सिंह ने प्रशासन से नुक़सान का आकलन करके प्रभावितों को राहत प्रदान करने की मांग की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...