
बद्दी/नालागढ़ – रजनीश ठाकुर
इन दिनों बद्दी में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है. इंडस्ट्रियल एरिया होने के बावजूद भी पुलिस की चौकसी बढ़ाए जाने के दौरान भी शातिर चोरों ने बद्दी पुलिस की नींद हराम कर के रखी हुई है. पुलिस की चौकसी के बावजूद भी आए दिन चोरी की खबरें आती रहती है।
एक ऐसा ही मामला बद्दी के नालागढ़ से 10दिन पहले आया था। जिसमें चोरों ने साईं रोड बद्दी के एक मालिक का ट्रक नालागढ़ मैं 27.08.2022 को चोरी हो गया. पदम सिंह पुत्र राम स्वरूप ने इसकी चोरी की रिपोर्ट नालागढ़ थाने में करवाई.
एसएचओ नालागढ़ श्याम लाल कोंडल ने बताया कि जैसे ही ट्रक चोरी की रिपोर्ट पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई तो पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक चोरी की कार्यवाही को अंजाम देते हुए 10 दिन के अंदर ही चोरों को जलालाबाद, मोगा पंजाब से पकड़ा.
जिसमें अवतार सिंह पुत्र महेंद्र सिंह मोगा पंजाब ,मनप्रीत सिंह पुत्र गुरमेल सिंह मोगा पंजाब ,संदीप सिंह पुत्र दर्शन सिंह मोगा पंजाब ,मनप्रीत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह मोगा पंजाब शामिल है।
