बद्दी पुलिस ने तीन बोरों से 88.010 किलो भुक्की की बरामद

--Advertisement--

Image

बद्दी/नालागढ़ – रजनीश ठाकुर

बद्दी पुलिस की माइनिंग एंड डिटेक्टिव सेल की टीम ने देर शाम कोटला कलां के समीप नाका लगा रखा था टीम को गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर एक डस्टर गाड़ी DL8CZ0735 को रोका.और जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो तीन बोरों में 88.010 किलो भुक्की बरामद की.

मिली जानकारी के अनुसार नालागढ़ की दभोटा चौकी के तहत पड़ते गांव कोटला कलां रोड पर पुलिस ने नाका लगा रखा था जिस दौरान पुलिस ने एक डस्टर गाड़ी को रोका और तलाशी ली गई तो उस गाड़ी में से 88.010 किलो भुक्की बरामद की गई.

पुलिस ने गाड़ी सहित चालक को भी हिरासत में ले लियाा है. आरोपी की पहचान गुरमेल सिंह( पिता का नाम बागी राम) गांव बरुवाला मेस्सेवाल तहसील आनंदपुर साहिब जिला रूपनगर (पंजाब ) के रूप में हुई हैं. फिलहाल पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...