बद्दी गोलीकांड मामले में 2 आराेपी गिरफ्तार

--Advertisement--

बद्दी – रजनीश ठाकुर 

उपमंडल बद्दी के मखनूमाजरा क्षेत्र में हुए गोलीकांड मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान ललित कुमार पुत्र संत राम निवासी मखनूमाजरा बद्दी तथा डेविड ठाकुर पुत्र धर्मपाल निवासी मखनूमाजरा के रूप में हुई है।

जांच के दौरान उपरोक्त दोनों की इस मामले में संलिप्तता पाई गई है। मामले में अन्य मुख्य आरोपियों की तलाश जारी है।

ए.एस.पी. बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा मौके पर मौजूद चश्मदीद गवाहों के बयानों एवं  साक्ष्यों के आधार पर 3 आरोपियों की पहचान की है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा गठित 5 विशेष टीमें, जिनमें साइबर टीम, सीसीटीवी टीम, एक्स-सैल तथा थाना स्तर से गठित 2 टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रहीं है।

वहीं इस हमले में घायल मखनूमाजरा निवासी बलबीर चौधरी उर्फ बल्लू को 3 स्थानों पर गोलियां लगी थीं। उसे पीजीआई चंड़ीगढ़ के ट्राॅमा सैंटर में भर्ती करवाया गया है।

घायल की पीठ, टांग और साइन के पास से गोलियां निकाली दी गई हैं। अब उसे खतरे से बाहर बताया जा रहा  है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कीरतपुर–नेरचौक फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

बिलासपुर - सुभाष चंदेल  किरतपुर साहिब–नेरचौक फोरलेन मार्ग पर सोमवार...

होलिका दहन 2026: भूलोक और सिंह राशि में भद्रा, जानिए कब शुभ रहेगा होलिका दहन

हिमख़बर डेस्क  वर्ष 2026 में रंगों का पर्व होली के...